गोपालगंज, दिसम्बर 17 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलामुद्दीन गांव में छापेमारी कर एक मामले के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रहीश और मुजम्मिल शामिल हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...