फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- अमृतपुर, संवाददाता। हरिहरपुर गांव में शुक्रवार की रात गाजियाबाद से कारीगर का शव अचानक एंबुलेंस से घर पहुंचा तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। 11 घंटे तक कारीगर का शव एंबुलेंस में ही रखा रहा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुये हंगामा किया। सुबह पुलिस पहुंचने के बाद ही शव को एंबुलेंस से उठाया गया। पत्नी ने मृतक पति के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर भी दी गयी है। हरिहरपुर गांव निवासी संतोष गाजियाबाद के दुर्गा कालोनी में पांच माह पहले अपने साथियों के साथ रंगाई पुताई के काम को गया था। जबकि संतोष की पत्नी गांव में ही रह रही है। पत्नी मोहिनी ने बताया कि 11 फरवरी को पति से वीडियो काल से बातचीत भी हुयी थी। इसमें वह ठीक ठाक थे। शुक्रवार की रात 11 बजे संतोष का शव अचानक एंबुलेंस से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.