गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को जल्द ही दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए और अधिक अनुकूल बनाया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन को ब्रेल लिपि से सुसज्जित किया जाएगा। इस पहल के बाद दिव्यांग यात्रियों को स्टेशन पर सफर करना पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित हो जाएगा। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन अतिव्यस्त स्टेशन की सूची में आता है। दृष्टिबाधित लोगों को कई बार प्लेटफॉर्म खोजने में तकलीफ होती है। इनके लिए संकेतक नहीं होने से ट्रेन पकड़ने में कठिनाइयों आती हैं। अब स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और स्टेशन के अन्य आवश्यक स्थान पर ऐसे संकेतक लगाए जाएंगे, जो ब्रेल लिपि में होंगे। इन संकेतों की मदद से दृष्टि बाधित यात्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.