गाजियाबाद, नवम्बर 28 -- गाजियाबाद जिले में ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहने और बार-बार नोटिस के बावजूद काम पर उपस्थित न होने पर 21 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें अधिकांश विभिन्न विभागों के इंजीनियर और अन्य कर्मचारी हैं। एसडीएम सदर अरुण दीक्षित ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 21 बीएलओ की लिस्ट थाना सिहानी गेट पुलिस को भेजी है। इन सभी बीएलओ की ड्यूटी साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगाई गई है। अधिकारियों के अनुसार, इन कर्मचारियों को तीन बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन फिर भी वे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के काम पर नहीं पहुंचे। निर्वाचन आयोग के निर्देशों को गंभीरता से न लेने पर प्रशासन ने इसे कर्तव्यहीनता मानते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, लोनी क्षेत्र में भी एक बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.