गाजियाबाद, मार्च 21 -- गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में गुरुवार को कलश यात्रा निकालने के दौरान विधायक नंद किशोर गुर्जर और उनके समर्थकों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान विधायक के कपड़े फट गए तो थाना प्रभारी हरेंद्र मलिक के साथ अभद्रता हुई। हंगामे के बाद विधायक लोगों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। हंगामा होने पर पुलिस ने यात्रा को जाने दिया। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है तो विधायक ने अन्न-जल त्यागने की घोषणा की है। संगम विहार स्थित कन्या डिग्री कॉलेज परिसर में गुरुवार को सात दिवसीय रामकथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विधायक नंद किशोर गुर्जर ने क्षेत्र की महिलाओं के साथ दोपहर साढ़े तीन बजे कलश यात्रा शुरू की। पुलिस ने अनुमति न लेने और गैर परंपरागत आयोजन होने के चलते कलश यात्रा रोक दी। इस पर विधायक और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.