गाजियाबाद, अक्टूबर 30 -- गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में बुधवार रात भाजपा पार्षद पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चला दीं। गोली गाड़ी के शीशे में लगी और पार्षद हमले में बाल-बाल बच गईं। घटना का पता लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, भाजपा पार्षद शीतल देओल बुधवार को गौतमबुद्ध नगर के दादरी से गाजियाबाद आ रही थीं। एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद वह हापुड़ रोड से कमला नेहरू नगर होते हुए घर लौट रहीं थीं। रात करीब 8 बजे जैसे ही वह सीबीआई एकेडमी के पीछे पहुंचीं तो बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक उन पर गोलियां चला दीं। गोली गाड़ी के शीशे में लगी और पार्षद शीतल बाल-बाल बच गईं। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.