गाजियाबाद, फरवरी 1 -- गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में 70 साल की एक वृद्धा को घर पर ही उसके बेटे द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। अमेरिका में रहने वाली बेटी ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए तो मामले का खुलासा हुआ। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया क‌ि शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें 26 वर्षीय युवक अपनी मां को बेरहमी से पीटता नजर आया। जांच में मामला मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर सेक्टर-23 जागृति विहार मकान नंबर 22 का निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और मां की पिटाई करने वाले निशांत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। आसपास के लोगों ने बताय...