गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, अगस्त 17 -- गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने दस या इससे अधिक बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 41 हजार वाहनों और उनके चालकों को चिह्नित कर लिया है। ऐसे वाहनों की आरसी और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त होंगे। पुलिस ने आरसी और ड्राइविंग लाइेंस निरस्तीकरण के लिए 1,339 की लिस्ट आरटीओ ऑफिस को भेज दी है। बाकी पर भी दो माह के भीतर कार्रवाई होनी है। एडिशनल सीपी (अपराध एवं कानून व्यवस्था) आलोक प्रियदर्शी ने बीते 19 जून को पुलिस लाइंस में उपलब्ध उपकरण, सामग्री और किए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने नशे में वाहन चलाने वालों, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, तीन सवारी, शीशों पर काली फिल्म वाले वाहनों के खिलाफ रोजाना चालान और सीज की कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके अलावा दस या इससे अधिक लंबित चालान वाले वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.