गाजियाबाद, जनवरी 24 -- गाजियाबाद की युवा खेल प्रतिभाओं के लिए खुशखबरी है। जिले के ग्रामीण इलाकों में तीन मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए अल्पसंख्यक विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इन्हें बनाने में छह करोड़ की लागत आएगी। यहां ग्रामीण युवाओं को क्रिकेट, फुटबॉल के साथ कई इंडोर गेम्स की सुविधा मिलेगी। शहरी क्षेत्रों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के तीन ग्राम पंचायतों में मिनी स्टेडियम बनाए जाने हैं। इसके बनने से युवाओं को खेलों का अभ्यास करने के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना होगा। उन्हें अपने गांव के पास ही आधुनिक खेलों का अभ्यास करने की सुविधा मिल सकेगी। इन खेलों की सुविधाएं होंगी स्टेडियम में आउटडोर से लेकर इनडोर खेलों की सुविधा उपलब्ध होगी। स्टेडियम में एथलेटिक्स के लिए ट्रैक, क्रिकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.