गाजियाबाद, दिसम्बर 22 -- गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में एनएच-नौ की सर्विस लेन पर रविवार देर रात दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा महागुनपुरम सोसाइटी के पास रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, वेव सिटी थानाक्षेत्र के डासना निवासी राशुद्दीन रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से डासना की ओर जा रहा था। उसके साथ खोड़ा क्षेत्र में रहने वाली बेबी नाम की महिला भी थी। महागुनपुरम सोसाइटी के पास एनएच-9 की सर्विस लेन पर सामने से हाईस्पीड बाइक पर अमन, विपिन और प्रेम आ रहे थे। बताया जा रहा है कि एक बाइक गलत दिशा से आने के कारण दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सभी सवार सड़क पर गिरकर ग...