गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मार्च 17 -- गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की मंगलवार 18 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक के ज्यादातर प्रस्ताव तैयार हो गए हैं। इसमें मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित 600 किसानों को प्लॉट देने पर निर्णय लिया जा सकता है। बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद इन किसानों को 15 साल बाद प्लॉट मिलेगा। इसके अलावा 11 से अधिक प्रस्ताव एजेंडे का हिस्सा होंगे। जीडीए ने वर्ष 2004 में छह गांव की करीब 1,234 एकड़ जमीन पर मधुबन बापूधाम योजना लॉन्च की थी। इसमें से 800 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया, फिर 153 एकड़ और मिल गई और इसे भी विकसित किया, जबकि बची हुई 281 एकड़ जमीन के किसान सुप्रीम कोर्ट चले गए। साल 2016 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अंत में जीडीए ने नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत 281 एकड़ जमीन के किसानों को मुआवजा देते हुए जमीन का अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.