गाजियाबाद, जुलाई 5 -- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 11 जुलाई की रात 10 बजे से ट्रक, बस, कैंटर, ट्रैक्टर आदि भारी वाहन गाजियाबाद में प्रतिबंधित हो जाएंगे। गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को डायवर्जन प्लान जारी कर दिया, जो कि 25 जुलाई की रात 8 बजे तक जारी रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि संपर्क मार्गों से भी भारी वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे। गंगनहर पटरी, कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, दिल्ली-मेरठ मार्ग और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान डायवर्जन प्लान का कड़ाई से अनुपालन कराने के संबंध में एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के परमजीत सभागार में सभी ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन अहमद, सभी याताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.