गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मार्च 10 -- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के मेन रोड पर करहेड़ा रोटरी गोल चक्कर से हापुड़ चुंगी तक 5 जगहों पर यू-टर्न बनाए गए हैं। अब जीडीए ने जाम की समस्या को देखते हुए यू-टर्न वाले स्थानों पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। राजनगर एक्सटेंशन में डेढ़ लाख से अधिक आबादी रहती है। यहां मुख्य मार्ग दिल्ली-मेरठ रोड होते हुए हापुड़ चुंगी और फिर एक्सप्रेसवे को जोड़ता है। साथ ही जीटी रोड और एलिवेटेड के रास्ते दिल्ली बॉर्डर को भी जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। हापुड़ चुंगी चौराहे से रोटरी गोल चक्कर की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। क्षेत्र में आने वाले मालवाहक वाहन भी इस मार्ग का सबसे अधिक प्रयोग करते हैं। वाहनों के दबाव को दूर करने के लिए जीडीए ने इस रोड पर पांच स्थानों पर यू-टर्न बनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.