हरदोई, फरवरी 19 -- बावन। लोनार क्षेत्र के रहने वाले युवक की अचानक करंट लगने से मौत हो गई। युवक परिवार का सबसे छोटा बेटा था। प्राइवेट नौकरी कर घर का खर्च चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। मृतक सत्येन्द्र पाल 23 वर्ष लोनार कोतवाली क्षेत्र के इटोरिया गांव का निवासी था। वह गाजियाबाद में एक शादी समारोह में वेटर का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक उसे तेज करंट लग गया। इससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया। साथ काम कर रहे लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना गाजियाबाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सत्येन्द्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। निजी नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी असमय मौत स...