गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मार्च 10 -- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में रहने वाली एक युवती ने दूसरी सोसाइटी के 400 लोगों पर छेड़छाड़ और धक्कामुक्की करने करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि विंडसर सोसाइटी के गेट के पास कुत्तों को खाना खिलाने के विरोध में लोग इकट्ठा हुए थे। राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में रहने वाली युवती का कहना है कि 6 मार्च की रात करीब पौने 12 बजे पास की विंडसर सोसाइटी में शोर-शराबा हो रहा था। काफी देर तक हल्ला होता देखकर पता करने के लिए वह विंडरसर सोसाइटी में चली गई। आरोप है कि वहां जाते ही भीड़ उग्र हो गई और उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया। गाली-गलौज करने पर उन्होंने विरोध किया तो 300-400 लोगों की भीड़ ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.