कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता पुलिस विभाग के अधिकृत यूपी कॉप पोर्टल की गड़बड़ी दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। अब गाजियाबाद में हुई लैपटॉप से भरे बैग चोरी की एक घटना का मुकदमा जिले के कौशाम्बी थाने में दर्ज हो गया है। इसे लेकर वादी के साथ पुलिस की परेशानी भी बढ़ गई है। हालांकि, इंस्पेक्टर ने मुकदमे को स्थानांतरित करने की बात कही है। हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी मेरठ रोड थाना सदर के रहने वाले प्रतीक ठाकुर ने बताया कि 18 जनवरी को वह गाजियाबाद के कौशाम्बी बस स्टैंड से हापुड़ जाने वाली बस पर सवार हुए। इस दौरान लैपटॉप से भरा बैग भी साथ था। सफर के दौरान किसी ने बैग चोरी कर लिया। उसमें अभिलेख भी थे। पीड़िता ने खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर यूपी कॉप पोर्टल पर एफआईआर दर्ज कराई। नियमानुसार यह मुकदमा गाजियाबाद के कौशाम्बी थाने में...