गाजियाबाद, जनवरी 5 -- नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर देश का सबसे आधुनिक रेल गार्ड भवन बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। परियोजना का शिलान्यास रविवार को ओडिशा के जाजपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. रबिंद्र नारायण बेहेरा ने किया। इस अवसर पर रेलवे कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे। ऑल इंडिया गार्ड काउसिंग संस्था के दो भवन हैं। इनमें एक झारखंड स्थित गोमू और दूसरा गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास है। भवन में ट्रेन मैनेजर की बैठक के साथ गार्ड्स के ठहरने की व्यवस्था होती है। लंबे समय से गार्ड काउंसिल की ओर से इसके जीर्णोद्धार की मांग की जा रही है। यह भी पढ़ें- UP-बिहार के यात्री ध्यान दें! होली के लिए पहले ही अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल काउंसिल के अध्यक्ष संतोष निशांक और महमंत्री ...