गाजियाबाद, अगस्त 13 -- गाजियाबाद के हिंडन विहार इलाके में बुधवार को सुबह जहरीली गैस का रिसाव हो गया। इससे गोदाम के आसपास इलाके में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन होने लगी। कई लोगों का दम घुटने लगा। अचानक हुई इस घटना से लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि गैस के प्रभाव से लोग गिरने लगे। बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर रूप से पीड़ित 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गोदाम संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद जिले के नंदग्राम क्षेत्र में बुधवार को सिलेंडर से लीक हुई जहरीली गैस के कारण कई लोगों की हालत बिगड़ गई। इस घटना में 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपर पुलिस उपायुक्त पूनम मिश्रा ने बताया कि नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित हिंडन विहार कॉलोनी में व्यवसायी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.