गाजियाबाद, फरवरी 5 -- गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 15 वर्षीय किशोरी ने गुरुवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में परिजनों ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाले दंपती रोजाना की तरह गुरुवार को काम पर चले गए थे। घर में उनकी 15 वर्षीय बड़ी और 12 वर्षीय छोटी बेटी मौजूद थीं। बेटियों ने सुबह घर का काम निपटाया और फिर छत पर चली गईं। कुछ देर बाद बड़ी बेटी नीचे कमरे में आ गई, जबकि छोटी बेटी छत पर धूप सेंकती रही। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब बड़ी बहन ऊपर नहीं लौटी, तो छोटी बहन उसे आवाज देने लगी। जवाब न मिलने पर वह नीचे आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.