गाजियाबाद। डॉ. महकार सिंह, सितम्बर 23 -- दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पहली बार महिला पुलिस टीम की एक एक बदमाश से आमने-सामने की मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। इस एनकाउंटर में महिला पुलिस टीम द्वारा चलाई गोली पैर में लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान 22 वर्षीय जितेन्द्र के रूप में हुई है, जो लूट, चोरी और झपटमारी के कई मामलों में शामिल था। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का 1 अवैध तमंचा, 1 जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस, एक चोरी की स्कूटी बरामद की है। एसीपी नंदग्राम श्रीमती उपासना पाण्डेय ने बताया कि सोमवार 22 सितंबर को रात में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा लोहिया नगर चौकी के पास चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार बदमाश मेरठ रोड़ की तरफ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.