गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, फरवरी 1 -- दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी की प्रेमनगर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास किया। इसके बाद खुद का गला भी काट डाला। घटना में पति की मौत हो गई, जबकि जीटीबी अस्पताल में भर्ती पत्नी की हालत गंभीर है। प्रेमनगर कॉलोनी में 55 वर्षीय अली जान परिवार के साथ रहता था। वह दिहाड़ी मजदूर था। परिवार में 50 वर्षीय पत्नी शहनाज और नौ बच्चे हैं। बच्चों में पांच बेटियां और चार बेटे हैं। बताया गया कि अलीजान के पड़ोस में एक मकान का निर्माण चल रहा है। एक मजदूर अलीजान के घर से पीने का पानी लेने आता था। उसका घर में आना-जाना अलीजान को पसंद नहीं था। उसे मजदूर और पत्नी के संबंध पर शक था। पुलिस के मुताबिक शहनाज शनिवार सुबह दूध लेने के लिए घर से निकली थी। घर से थोड़ी दूर अलीजान ने पत्नी पर धारदार चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.