गाजियाबाद, फरवरी 14 -- गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म, जबरन वसूली और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी शाहरुख ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिये लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दबंग और क्रिमिनल प्रवृत्ति का है, जिससे उसकी जान का खतरा है।कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2025 में शास्त्रीनगर निवासी शाहरुख ने उसे नौकरी दिलाने का लालच देकर अपने कार्यालय बुलाया। वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र अवस्था में पाया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो ...