गाजियाबाद, मार्च 8 -- गाजियाबाद नगर निगम नई संपत्ति पर गृहकर बढ़ाकर वसूली करेगा। शहर में 4.80 लाख पुराने करदाता हैं। करीब दो लाख नई ऐसी संपत्तियों की पहचान हुई है, जिन पर कर लगाया जाना है। इन पर सड़क की चौड़ाई के हिसाब से डेढ़ गुना तक टैक्स वसूला जाएगा। निगम के अनुसार, नई संपत्ति पर लगने वाला हाउस टैक्स पुराने संपत्ति पर लग रहे कर से डेढ़ गुना अधिक होगा। नगर आयुक्त ने शुक्रवार को बोर्ड बैठक में सदन को अवगत कराया कि डीएम सर्किल रेट से टैक्स नहीं बढ़ाया जा रहा। शासन के आदेश पर सड़क की चौड़ाई के हिसाब से नई संपत्ति पर बढ़ा टैक्स लगाया जाएगा। पुरानी संपत्ति पर टैक्स नहीं बढ़ रहा। टैक्स बढ़ने पर ही बड़ी परियोजनाओं के लिए शासन से बजट जारी होगा। महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में कई महीने बाद बोर्ड बैठक हुई। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.