गाजियाबाद, फरवरी 1 -- गाजियाबाद के खोड़ा में ढाबे पर 50 रुपये के विवाद में शुक्रवार रात युवक और किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। होटल संचालक और कर्मचारियों ने तीनों पर हमला किया। होटल संचालक समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।बाइक रिपेयर की दुकान चलाते थे खोड़ा के नेहरू गार्डन में रहने वाले 23 वर्षीय श्रीपाल की खोड़ा में ही बाइक रिपेयर की दुकान थी। उनके पास मूलरूप से बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला 16 वर्षीय सत्यम काम सीखता था। वह यहां प्रगति विहार में रहता था। शुक्रवार की रात में लगभग दस बजे श्रीपाल, सत्यम और श्रीपाल के दोस्त अनुराग खोड़ा के आंबेडकर गेट के पास वैष्णो ढाबे पर भोजन करने गए थे। पहले भोजन देर से आने को लेकर विवाद हुआ और फिर खाने के बाद 50 रुपये ...