गाजियाबाद, मार्च 20 -- गाजियाबाद में शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र स्थित जिम में बुधवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोपी सफाईकर्मी ने कागजी कार्रवाई के लिए कार्यालय के केबिन में बुलाकर दरवाजा बंदकर हरकत की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शालीमार गार्डन में रहने वाली युवती नोएडा की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। युवती ने विशाल नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि वह 18 मार्च को पहली बार जिम में वर्कआउट करने गई थी। वर्कआउट के दौरान जिम में काम करने वाला एक कर्मचारी उनके पास आया और एंट्री करवाने और अन्य कार्य के लिए बुलाकर वहां बने केबिन में ले गया। आरोप है कि केबिन में पहुंचते ही आरोपी युवक ने अंदर से कुंडी बंद कर दी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.