गाजियाबाद, सितम्बर 8 -- गाजियाबाद के विजयनगर बायपास से खचाखच भरी सड़क पर कार में आग लगने की खबर सामने आई है। रात करीब आठ बजे सड़क पर चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे आग का गोला बन चुकी कार के ड्राइवर को कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक घटना कमला हॉल नियर कृष्णा इंटर कॉलेज एच-2 सेन विहार की है। सामने आए वीडियो में दिखाई देता है कि डिवाइडर के पास एक कार में आग लगी हुई है। उसके पास से गाड़ियां गुजरती रहती हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया हमें आग लगने की सूचना मिली तो एफएस कोतवाली से तत्काल फायर यूनिट को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पहुंच कर देखा कि आग गाड़ी नंबर UP 82 AU 9686 में आग जल रही थी। इसके बाद तुरंत फायर सर्विस के कर्मचारियों द्वारा होजपाइप की मदद से आग को नियंत्रित किया गया। गन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.