गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, फरवरी 1 -- दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक पर एलपीजी गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में भीषण आग लग गई। इससे एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए। सिलेंडर फटने से दो मकानों और तीन गाड़ियों में भी आग लग गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गाजियाबाद पुलिस और दमकल की टीम ने तुरंत आसपास के घरों को खाली कराया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इस भीषण अग्निकांड में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग और धमाकों से आसपास भय और अफरा तफरी का माहौल रहा और ट्रैफिक भी बाधित रहा। ट्रक में आग कैसे लगी अभी यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा ट्रक चालक से पूछताछ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.