गाज़ियाबाद, जनवरी 11 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले के यूपी बोर्ड के स्कूलों में 13 जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी, जो 24 जनवरी तक चलेंगी। इसके लिए स्कूलों ने सभी इंतजाम कर लिए हैं। फाइनल परीक्षाओं की तर्ज पर ही प्री बोर्ड परीक्षाएं कड़ी निगरानी में होंगी, ताकि छात्रों की तैयारी का अंदाजा लगाया जा सके। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 64 केंद्रों का निर्धारण हुआ है। उससे पहले 13 जनवरी से सभी स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी। इससे पहले यह 15 जनवरी से होनी थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 17 जनवरी को एक प्रतियोगिता परीक्षा होने के चलते तिथि में बदलाव किया गया है। 13 जनवरी से शुरू होकर परीक्षाएं 24 जनवरी तक होंगी। इसके लिए स्कूलों को पहले ही निर्देश दे दिए गए थे। स्कूलों में सभी इंतजाम हो गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.