गाजियाबाद, जनवरी 3 -- गाजियाबाद में अपने ऑफिस में हीटर जलाकर बैठे एसीपी ट्रैफिक की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर कुर्सी से नीचे गिर पड़े। सुरक्षाकर्मी अंदर गया तो घटना का पता चला, जिसके बाद एसीपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हीटर से ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से एसीपी की तबीयत बिगड़ी। उन्हें देर रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन अहमद शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित अपने दफ्तर में बैठे थे। सर्दी से बचाव के लिए उन्होंने दफ्तर में हीटर जलाया हुआ था। बताया जा रहा है कि सर्दी के कारण उनके ऑफिस रूम का दरवाजा और खिड़की बंद थे। इसके चलते उनके कमरे का तापमान बढ़ गया। इस दौरान काम करते वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर कुर्सी से नीचे गिर पड़े। जिस समय यह घटना घट...