गाजियाबाद, जनवरी 9 -- गाजियाबाद के जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन और जीडीए ने गुरुवार को लोनी के डूब क्षेत्र और अन्य इलाकों में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मीरपुर हिंदू और बदरपुर गांव के डूब क्षेत्र में लगभग 13.5 हेक्टेयर में फैली अवैध कॉलोनियों की बाउंड्री वाल और सड़कों को ध्वस्त कर दिया। वहीं जोन-1 में 25 बीघा में बनी तीन अवैध कॉलोनियों और प्रताप विहार में मानचित्र के खिलाफ किए गए निर्माण पर भी बुलडोजर चलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।लोनी के डूब क्षेत्र में ऐक्शन गाजियाबाद के प्रशासनिक अधिकारियों ने लोनी के डूब क्षेत्र में बन रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। गुरुवार को जेसीबी मशीन की मदद से वहां बनाई गई बाउंड्री वाल को गिरा दिया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आ...