लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता गाजियाबाद नगर निगम के सुझावों को ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रॉपीज-2025 मेयर्स चैलेंज में शामिल किया गया है। गाजियाबाद नगर निगम विश्व के 50 सर्वश्रेष्ठ नगर निकायों में शामिल किया गया है, जिनके द्वारा जन हित में अपने-अपने सुझाव चैलेंज के माध्यम से दिए गए थे। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर निगम टीम की बेहतर प्लानिंग की सराहना की है। महापौर ने बुधवार को बताया कि ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रॉपीज-2025 मेयर्स चैलेंज में गाजियाबाद नगर निगम ने भी प्रतिभाग किया था। नगर निगम द्वारा एसएचजी महिलाओं के समूह के माध्यम से गोबर से पेंट बनाने की प्रणाली और हाई राइज सोसाइटियों से निकलने वाले कचरे से खाद बनाने की प्रणाली को प्रतियोगिता में रखा गया। इसकी प्रशंसा विश्व स्तर पर हुई और टॉप 50 नगर निकाय में गाजिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.