दीपक सिरोही, जनवरी 16 -- गाजियाबाद नगर निगम शहरी क्षेत्र में तेजी से गिरते भूजल सुधार के लिए 145 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएगा। इसके लिए निगम को केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से दो करोड़ रुपये मिले हैं। 15वें वित्त की बैठक के बाद निगम वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए टेंडर निकालेगा। बता दें कि गाजियाबाद के कई इलाकों में जलस्तर 300 से 350 फुट तक नीचे गिर गया है जिससे सरकारी नलकूप फेल हो रहे हैं। निगम जल्द ही टेंडर निकालकर मुख्य पार्कों और जलभराव वाले स्थानों पर यह सिस्टम लगाएगा।तेजी से गिर रहा भूजल शहरी क्षेत्र में सिटी जोन, विजयनगर, कविनगर, वसुंधरा और मोहननगर जोन हैं। शहरी क्षेत्र में भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। निगम पहले 180 से 200 फुट पर पानी का बोरिंग करता था,लेकिन तीन साल से भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। वहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.