हापुड़, दिसम्बर 14 -- सीपीएस इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम चमकाया। प्रतियोगिता में 35 विद्यालयों की सहभागिता रही। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का परिचय देते हुए 7 स्वर्ण पदक एवं 7 रजत पदक अपने नाम किए और समग्र रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और अनुशासन का प्रतिफल है। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि आत्मबल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.