हापुड़, जनवरी 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर मकान से हजारों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण के साथ-साथ कीमती सामान भी चोरी करके ले गए। वारदात के दौरान पीड़ित परिवार गाजियाबाद गया हुआ था। जब घर वापस आया तो चोरी का पता लगने पर पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव आलमपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 30 दिसंबर की शाम को वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद गया था। जिस वजह से घर पर ताला लगा हुआ था। 31 दिसंबर की शाम को जब वह आया तो मकान का ताला टूटा पड़ा था। जब वह घर के भीतर गया तो सामान तितर-बितर पड़ा हुआ था। चाेरों ने बक्से का ताला तोड़ रखा था। जिसमें रखी हजारों रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवर के साथ-साथ कीमती सामान भी चोरों द्वारा चोरी कर ...