गाजियाबाद, फरवरी 13 -- गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के होटल में देह व्यापार के मामले में डीसीपी ने दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। तीनों पर कार्य में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। होटल में पिछले लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था, लेकिन बीपीओ और बीट एसआई को इसकी जानकारी ही नहीं थी। इस बीच यह भी पता चला है कि होटल में 'गंदा धंधा' कराने वाले दो बड़े लोग हैं। वैशाली के सरोवर पोर्टिको होटल में चल रहे देह व्यापार का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया था। होटल में विदेशी युवतियों को भी लाया जाता था। पुलिस ने होटल से 11 युवतियों को रेस्क्यू करके होटल के प्रबंधक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। होटल से चरस और गांजा भी बरामद हुआ था। पुलिस ने होटल के चार कमरों में छापेमारी की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.