गाजियाबाद, जनवरी 19 -- गाजियाबाद के निडौरी स्थित जयप्रकाश गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्रावास में रविवार रात पनीर को खाने के बाद 18 से अधिक छात्राएं बीमार पड़ गईं। छात्राओं को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई, जिससे छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में छह छात्राओं को देर रात डासना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार सभी छात्राओं की स्थिति फिलहाल सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम जयप्रकाश गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंची और छात्रावास में शिविर लगाकर अन्य छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर प्राची पाल का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.