गाज़ियाबाद, दिसम्बर 29 -- गाजियाबाद। गाजियाबाद के सात आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को एनक्वास सर्टिफिकेट मिला है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को 80 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं और वह राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की कसौटी पर खरे उतरे हैं। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. अपूर्वा कंठ ने बताया कि जिले के सिकरौड़ा, पुरसी, महमदपुर, कादराबाद, भंडौला, हुसैनपुर, ढिंढार के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को एनक्वास सर्टिफिकेट मिला है। सोमवार को शासन ने एनक्वास टीम के निरीक्षण का परिणाम जारी किया। एनक्वास की टीम ने विभिन्न तिथियों में स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया था और मानकों पर केंद्र की व्यवस्था को परखा था। डॉ. अपूर्वा ने बताया कि सभी केंद्रों ने 80 फीसदी से ज्यादा अंक लेकर एनक्वास के मानकों को पूरा किया है। परिणाम के बाद अब शासन द्वारा निर्धार...