बुलंदशहर, सितम्बर 17 -- गुलावठी। थाना क्षेत्र के ग्राम ऐचाना में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मेहताब (32 वर्ष) पुत्र यूनुस निवासी ग्राम हुसैनपुर मुरादाबाद जनपद गाज़ियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक मेहताब की ग्राम ऐचाना में ससुराल है। उसकी पत्नी गुलफ्सा करीब 3 महीने पहले अपने मायके आई थी। मृतक की तबीयत खराब थी, उसके लीवर में परेशानी चल रही थी। जिसका इलाज कराने वह भी करीब एक महीने पहले ग्राम ऐचाना आया था। तभी से वह अपनी ससुराल में ही रह रहा था। तबीयत खराब होने के कारण वह अवसाद में चल रहा था। बुधवार को महताब ने अवसाद के कारण आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.