गाजियाबाद, फरवरी 4 -- गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि राजनगर एक्सटेंशन में रोजाना 4 घंटे व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में भारी वाहनों के आवागमन, जाम की समस्या और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े बिंदुओं पर मंथन किया गया। एडिशनल सीपी ट्रैफिक एवं कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशेष रूप से राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन से होने वाले जाम और दुर्घटनाओं की समस्या पर चर्चा हुई। इसके साथ ही साजन मोड़ से चौधरी मोड़ होते हुए रेलवे स्टेशन गाजियाबाद तक भारी व्यावसायिक वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित किए जाने के विकल्पों पर ट्रांसपोर्ट यूनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.