गाजियाबाद, जनवरी 13 -- गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में भूजल का दोहन करने वाली फैक्टरियों पर ऐक्शन लिया जाएगा। इंदिरापुरम में शुरू हुए नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बाद सभी फैक्टरियों के लिए पानी का कनेक्शन लेना अनिवार्य हो गया है। नियमों का पालन नहीं करने वाली फैक्टरियों को अब सील किया जाएगा। प्रशासन ने करीब 1250 कनेक्शन दे दिए हैं लेकिन 150 फैक्टरियों ने अब तक कनेक्शन नहीं लिए हैं। अवैध रूप से जमीन से पानी निकालने वाली फैक्टरियों पर दो से पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।भूजल दोहन करने वाली फैक्टरियां होंगी सील प्राप्त जानकारी के मुताबिक, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में भूजल दोहन करने वाली फैक्टरियां सील होंगी। अब तक करीब 150 फैक्टरियों ने पानी के कनेक्शन नहीं लिए हैं। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में पानी आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.