गाजियाबाद, अक्टूबर 5 -- साइबर अपराधियों ने सिंगापुर में नौकरी के नाम पर एक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी से साढ़े चार लाख रुपए ठग लिए। जालसाजों ने पीड़ित को सिंगापुर दूतावास और वहां के एक नामी शिक्षण संस्थान के फर्जी दस्तावेज भेज दिए। दूतावास में संपर्क करने पर दस्तावेज फर्जी निकले तो पीड़ित ने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया। गोविंदपुरम जी-ब्लॉक में रहने वाले विवेक जन पुरी होली ट्रिनिटी चर्च स्कूल में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई 2025 को उनके मोबाइल पर सिंगापुर से एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल सिंगापुर में फोटोग्राफी शिक्षक के लिए उनसे आवेदन मांगा गया था। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पांच अगस्त को आवेदन किया। इसके बाद 12 अगस्त को उनके पास दूतावास पत्र, रोजगार पत्र और छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.