गाजियाबाद, फरवरी 8 -- गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन बच्चियों के पिता चेतन से पुलिस ने शनिवार को पूछताछ की। इस दौरान चेतन से कई तरह के सवाल पूछे गए। इस दौरान चेतन ने कबूल किया कि उसकी तीन शादियां और चौथी से भी संबंध रहा, जिसकी उसके ही छत से गिरकर मौत हो गई थी। एक शादी संतान नहीं होने की वजह से हुई जबकि अन्य अवैध संबंधों की वजह से। चेतन से जब पूछा गया कि उसकी कितनी शादियां हैं और और लिव पार्टनर की मौत की क्या सच्चाई है तो उसने तीन पत्नियां होने और एक पार्टनर की मौत की बात कबूल की। उसने कहा कि उसकी पहली पत्नी सुजाता है। दोनों की कोई संतान नहीं हुई तो सुजाता की मर्जी से उसने अपनी सगी साली हिना से शादी कर ली थी। यह भी पढ़ें- 9वीं मंजिल से कूदने वाली बच्चियों के पिता और 3 मां से पूछताछ, सवाल-जवाब देखिए हालांकि, कुछ समय बाद...