गाजियाबाद, सितम्बर 19 -- गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में अविवाहित युवाओं को किराये पर फ्लैट देने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए सोसाइटी के मेन गेट पर 'बैचलर टेनेंट आर नॉट अलाउड' के पोस्टर लगाए गए हैं। सोसाइटी निवासी अरुण सिंह ने बताया कि हाल ही में सोसाइटी के एक फ्लैट में किराये पर रहने वाले तीन-चार युवकों को साइबर क्राइम की टीम ने छापा मारकर गिरफ्तार किया था। उनके पास से 25 लाख रुपये नकद और एक पिस्टल भी बरामद हुई थी। इससे सोसाइटी का नाम भी बदनाम हुआ। इसी तरह के कुछ और मामले हैं, जहां किराये पर रह रहे अविवाहित युवक देर रात तक शोर गुल करते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं, सोसाइटी में रहने वाले सभ्य लोगों के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए भी ऐसी गतिविधियां ठीक नहीं हैं। इससे उन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.