गाजियाबाद, मार्च 8 -- गाजियाबाद में होली पर ट्रेन में टिकट की मारामारी को रोकने के लिए स्टेशन पर आरक्षण केंद्र में टोकन व्यवस्था शुरू की गई है। तत्काल टिकट लेने के लिए लोगों को आरक्षण केंद्र पर पहले नंबर लेना होगा। इसके लिए सुबह लाइन में लगकर पहले फॉर्म पर नंबर लिखवाना होगा, जिसके बाद उसी नंबर के अनुसार काउंटर पर लगकर टिकट लेना होगा। ट्रेन में कन्फर्म टिकट लेने के लिए मारामारी है। होली पर घर जाने के लिए किसी भी ट्रेन में सीट खाली नहीं है। रेलवे की ओर से यात्रियों की परेशानी को देखते हुए स्पेशल ट्रेन भी शुरू की गई है। हालात यह है कि स्पेशल ट्रेन में भी बुकिंग शुरू होते ही सीट फुल हो जा रहीं। ऐसे में यात्रियों के लिए अब केवल तत्काल सेवा ही विकल्प है। लोग टिकट लेने के लिए 24 घंटे पहले लाइन में लग जाते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.