नई दिल्ली, मार्च 22 -- इजरायल-हमास युद्ध ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। इजरायली सेना ने एक बार फिर से गाजा के अंदर घुसकर सैन्य अभियान शुरू कर दिए है। इस बार इस अभियान के और भी ज्यादा घातक और विनाशकारी होने का खतरा बढ़ गया है क्योंकि इस बार इजरायल के पास रुकने की वजहें बहुत कम हैं। दूसरी तरफ अमेरिकी ट्रंप प्रशासन भी लगातार अपना पूर्ण समर्थन गाजा में इजरायल द्वारा की जा रही सैन्य कार्रवाई को दे चुका है। संघर्ष विराम के दौरान सभी इजरायली बंधकों को न छोड़ने का आरोप लगाते हुए इजरायली एयरफोर्स ने मंगलवार को अचानक बमबारी शुरू कर दी, इसमें सैकड़ों फिलिस्तीनी लोग मारे गए। इस बमबारी के साथ ही पहले से ही नाजुक रहा संघर्ष विराम पूरी तरह से टूट गया। इतना ही नहीं इजरायल ने हमास को धमकी देते हुए कहा कि यदि वह बाकी बचे इजरायली बंधकों को आजाद नहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.