नई दिल्ली, जून 27 -- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में खाने की जगह अमेरिका मौत बांट रहा है। उन्होंने कहा कि गाजा के लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का यह पूरा कार्यक्रम बहुत खतरनाक है। इसके जरिए लोगों की हत्या की जा रही है। इजरायल और अमेरिका दोनों ने ही यूएन से इस विवादित गाजा ह्यूमनेटेरियन फाउंडेशन के लिए काम करने को कहा था। हालांकि यूएन ने साफ इनकार कर दिया था। यूएन ने कहा था कि अमेरिका और इजरायल को पहले न्यूट्रल होकर यह अभियान चलाना चाहिए। गुटेरस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जो भी मानवीय सहायता करने की कोशिश करता है उसका गला घोंट दिया जाता है। सहायता करने वाले कार्यकर्ता खुद भुखमरी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने कहा, जब लोग अपने परिवारों की भूख मिटाने की कोशिश करते हैं तो उन्हें बड़ी आसानी से मार दिया जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.