नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- औसाफ सईद,पूर्व राजनयिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना कूटनीतिक प्रयास से बढ़कर अब एक ऊंचे दांव वाली नाजुक हकीकत में तब्दील हो गई है। बीते 3 अक्तूबर को हमास द्वारा सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने और गाजा के शासन से अलग रहने के सशर्त स्वीकार के बाद ट्रंप ने इजरायल को तत्काल बमबारी रोकने का आदेश दिया था। हालांकि, इसके बाद भी बमबारी हुई और इसमें दर्जनों लोग हताहत भी हुए। मगर आधिकारिक तौर पर पिछले दो साल से चल रहा युद्ध निर्णायक वार्ता के दौर में प्रवेश कर गया है। 7 अक्तूबर, 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। इसकी दूसरी बरसी पर सभी की निगाहें मिस्र के शर्म अल-शेख पर टिकी हैं, जहां परदे के पीछे यह वार्ता चल रही है। इस वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधि के तौर पर ट्रंप ने अपने दामाद जेरेड कुशनर और दूत...