नई दिल्ली, मार्च 20 -- इजरायल ने गाजा के लोगों को आखिरी वार्निंग देने के बाद एक बार फिर बड़े पैमाने पर जंग छेड़ दी है। एयरस्ट्राइक के बाद अब इजरायली सेना ने गाजा पर जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इजराइली सेना ने बुधवार को कहा है कि उसने गाजा में लक्षित जमीनी कार्रवाई शुरू की है और गाजा के कुछ हिस्सों पर दोबारा कब्जा भी कर लिया है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही गाजा पर हवाई हमले शुरू कर दिए थे। इन हमलों में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं हमास के साथ किया गया युद्धविराम समझौता भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गया। इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने बुधवार को बताया है कि सैनिकों ने सुरक्षा क्षेत्र का विस्तार करने और उत्तरी और दक्षिणी गाजा के बीच आंशिक बफर बनाने के लिए मध्य और दक्षिणी गाजा पट्टी में जमीनी कार्रवाई शुरू की है। सेना ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.