नई दिल्ली, फरवरी 8 -- सर्दियों के मौसम में गाजर, मूली, मटर जैसी कई चीजें आती हैं, जिन्हें खाने में काफी मजा आता है। गाजर का हलवा और मटर का निमोना तो आप ने सर्दियों भर खूब खा लिया होगा लेकिन अब इनका सीजन जाने वाला है। सीजन जाने से पहले आप इनके अचार बनाकर भी रख सकते हैं। अचार सालभर खराब नहीं होंगे और दाल-चावल, रोटी के साथ खाने में स्वादिष्ट भी लगेंगे। चलिए आपको गाजर और मटर का अचार बनाने की अलग-अलग रेसिपी बताते हैं।मटर का अचार- सामग्री- मटर दाने - 1/2 किलो, सौंफ- 1 टी स्पून, अजवाइन- 3/4 टी स्पून, हल्दी- 1/2 टी स्पून, लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून, अमचूर- 1/2 टी स्पून, अचार मसाला- 4 टी स्पून, तेल- 2 टी स्पून।बनाने का तरीका- सबसे पहले मटर को छीलकर धोकर रखें और उसका पानी सूखने दें। फिर कढ़ाही में तेल गर्म करें। इसमें सौंफ और अजवाइन डालकर तड़का दे...