बोकारो, फरवरी 22 -- पेटरवार फोटो 01 किसानों को संबोधित करते इफ्तेखार। पेटरवार, प्रतिनिधि। 115 वर्ष से भी अधिक पुराना पेटरवार का बाजार बरोज सनिचर अर्थात गागी हाट बोकारो जिला का सर्व प्रमुख ग्रामीण बाजार है। दूसरे अंचलों के भी लोग सब्जी, अन्य कृषि उपज, तथा बकरा इत्यादि की खरीदारी के लिए गागी हाट आते हैं। सर्वे नक्शा में 'बाजार बरोज सनिचर ' के नाम से दर्ज उक्त बाजार 5.33 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। उक्त बातें भाकपा के जिला सचिव तथा बाजार-रास्ता को अतिक्रमण मुक्त करो जन अभियान के अध्यक्ष इफ्तेखार महमूद ने गागी हाट मे किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गागी हाट सर्वे नक्शा में सुरक्षित है, किंतु सरजमीन पर विलुप्त हो गया है। बाजार का अधिकांश भूमि अतिक्रमित कर लिया गया है। कहा कि अधिकांश अतिक्रमणकारी स्वरोजगार के लिए छोटा-मोट...